फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused of selling stolen car in Nepal caught in encounter

Kanpur: चोरी की कार नेपाल में बेचने का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
सार

Kanpur News: कार बेचकर मिले रुपये का हिस्सा बांट कर लौट रहे शातिर को पुलिस ने कैंधा पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kanpur: Accused of selling stolen car in Nepal caught in encounter
मुठभेड़ के बाद शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजैनी पुलिस ने बुधवार रात कार चोरी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। मुठभेड़ गुजैनी थानाक्षेत्र के कैंधा पुल के पास हुई। इसमें पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में घुटने से नीचे लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पकड़ा गया युवक हदरोई के कछोना थानाक्षेत्र के दीननगर निवासी सौरभ राठौर है। आरोप है कि उसने तात्याटोपे नगर से कार चोरी कर नेपाल में बेची है।
विज्ञापन


एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात गुजैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार चोर पनकी से केंधा पुल की ओर जा रहा है। इसके बाद गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी की टीम ने वहां चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कैंधा पुल के पास पतरसा की तरफ से एक बाइक सवार केंधा पुल की तरफ आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा। साथ ही उसने पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली बाइक सवार के दाहिने पैर में जा लगी। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेपाल में कार की बिक्री से मिले 10 हजार रुपये वह पनकी में रहने वाले साथी मंगल से लेकर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed