{"_id":"67ee339d43d1beea340eea50","slug":"kanpur-accused-of-firing-slit-his-own-throat-with-a-blade-at-ratanpur-chowki-condition-critical-2025-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फायरिंग के आरोपी ने रतनपुर चौकी में ब्लेड से खुद का रेता गला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फायरिंग के आरोपी ने रतनपुर चौकी में ब्लेड से खुद का रेता गला, हालत गंभीर
Thu, 03 Apr 2025 12:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:39 PM IST
सार
फायरिंग के आरोपी ने रतनपुर चौकी में पुलिस के सामने ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। एक सप्ताह पहले पुलिस ने आगजनी के मामले में शांतिभंग में आरोपी का चालान किया था।
विज्ञापन
पुलिस घायल को रीजेंसी लाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी में विवाद और फायरिंग की सूचना पर रतनपुर चौकी लाए गए युवक ने पुलिस के सामने ब्लेड से अपनी गर्दन रेत सुसाइड का प्रयास किया। युवक की हालत खराब होता देख पुलिस उसे आनन फानन में रीजेंसी ले गई। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं युवक के पिता ने क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों पर बेटे को पीटने और फायरिंग के झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवराम तिवारी खुद को बीजेपी का पदाधिकारी बताते हैं। शिवनाथ तिवारी ने काशीराम सड़क पार्क बाउंड्री के पास ही टट्टर लगाकर बीजेपी का कार्यालय बना रखा है। एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में टट्टर में आग लग गई थी। शिवराम में कॉलोनी के ही रहने वाले विशाल शर्मा उर्फ विशु पर आगजनी का आरोप लगाते हुए रतनपुर चौकी में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।
बुधवार शाम शिवराम ने बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि विशाल उनके कार्यालय के बाहर तमंचे से फायरिंग किया है। सूचना पर रतनपुर चौकी इंचार्ज जयदीप मौके पर पहुंचे तो विशाल उन्हें घूमता हुआ मिल गया। इसके बाद वह उसे चौकी लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस अभी विशाल से पूछताछ करती इससे पहले उसने जेब में रखे ब्लेड से अपने गर्दन पर वार कर सुसाइड का प्रयास किया। खून से लतपथ विशाल को देख चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस उसे आनन फानन में पहले स्थानीय अस्पताल फिर रीजेंसी ले गई। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

इसी भाजपा कार्यालय को जलाने के आरोप में पुलिस ने विशाल उर्फ विशू को गिरफ्तार किया था
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशाल पर गंभीर धाराओं में छह मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं। जिसमें तीन पनकी में और बाकी नवाबगंज में हैं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चौकी में तलाशी लेने से पहले ही युवक ने जेब से ब्लेड निकाल कर गर्दन काट ली। उसे उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है।
युवक के पिता ने फर्जी आरोप लगाकर बेटे का फंसाने का लगाया आरोप
विशाल के भर्ती होने की सूचना पर हैलट पहुंचे पिता राजीव शर्मा ने बताया कि कांशीराम काॅलाेनी के रहने वाले शिवनाथ तिवारी, संदीप और मोहित उनके बेटे से खुन्नस रखते हैं। पूर्व में भी लोगों ने विशाल पर आगजनी का आरोप लगाते हुए जेल भेजवा दिया था। बुधवार देर शाम को भी लोगों ने अकारण उनके बेटे की पिटाई कर दी। इसके बाद फायरिंग का झूठा आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। इससे क्षुब्ध होकर उनके बेटे ने सुसाइड का प्रयास किया।