फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Vehicles collide on highway due to fog driver trapped in the cabin of a dumper truck

Kanpur Accident: कोहरे के कारण हाईवे पर भिड़े वाहन, डंपर के केबिन में फंसा चालक; तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Sat, 17 Jan 2026 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:09 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में घने कोहरे के कारण दो वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें डंपर चालक केबिन में फंस गया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बचा लिया। हादसे के चलते हाईवे पर घंटों यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Kanpur Accident Vehicles collide on highway due to fog driver trapped in the cabin of a dumper truck
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घने कोहरे की वजह से देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नरवल मोड़ पर कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े वाहन में फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहा डंपर पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर चालक अजय (40) पुत्र सतवीर निवासी ग्राम विटवारा जिला हिसार हरियाणा, केबिन में बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

फायर बिग्रेड प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि 17 जनवरी की रात करीब एक बजे मिनी कंट्रोल से सूचना मिली कि नरवल मोड़ पर दुर्घटना हुई है और एक व्यक्ति वाहन में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही एफएस हर्बल यूनिट, नरवल एफएस और कर्नलगंज एफएस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन



छह किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे हाईवे में करीब छह किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। एनएचएआई और पुलिस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है और फिलहाल यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed