{"_id":"69bbcb3ff558ac4e9c0e5039","slug":"kanpur-accident-milk-tanker-runs-over-motorcyclists-three-friends-dead-tragedy-strikes-while-route-to-funeral-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: दूध टैंकर ने बाइक सवारों का रौंदा, तीन दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में जाते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: दूध टैंकर ने बाइक सवारों का रौंदा, तीन दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में जाते समय हादसा
Thu, 19 Mar 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
Kanpur News: रेऊना थाना क्षेत्र में दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वे एक अंतिम संस्कार में शामिल होने यमुना घाट जा रहे थे। तभी शाखा जनवारा के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में रेऊना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगलरोड पर शाखा जनवारा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और टैंकर के नीचे कुचल गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक घाटमपुर कस्बे के ही निवासी थे। वे कस्बे में ही एक वृद्धा की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यमुना घाट जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाखा जनवारा के पास पहुंची।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की शिनाख्त होते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।