फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Innocent child died after being hit by a pickup accident happened while playing outside house

Kanpur Accident: पिकअप की चपेट में आकर मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Jul 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे मासूम की पिकअप की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। चालक ने तेज गति से अचानक पिकअप मोडी थी।

विज्ञापन
Kanpur Accident Innocent child died after being hit by a pickup accident happened while playing outside house
बड़े भाई के साथ खेल रहा था मासूम अभिनव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर का मजरा जोशहन खेड़ा में पिकअप की चपेट में आकर तीन वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम अभिनव (3) पुत्र धीरेंद्र निषाद अपने बड़े भाई आयुष  (5) और मोहल्ले के एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था।

विज्ञापन

तभी पिकअप चालक अरुण कुमार पुत्र किशन निषाद बहुत तेज गति से गाड़ी बैक करके मोड़ने लगा, जिससे अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान अभिनव छोटा होने के कारण भाग नहीं पाया और पिकअप की चपेट आ गया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल गया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। मां प्रेमलता ने बताया कि दोनों बच्चे सुबह अपने पिता धीरेंद्र के साथ पुराने घर से कुछ ही देर पहले आए थे और घर के बाहर खेलने पहुंचे ही थे कि पिकअप ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed