फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A Class Four student went missing from school and was found two hours later on the Barra bypass

Kanpur: स्कूल से लापता हुआ कक्षा चार का छात्र, दो घंटे बाद बर्रा बाईपास पर मिला; पुलिस ने सीसीटीवी से ढूंढा

Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: कौशलपुरी में स्कूल से लापता हुआ कक्षा चार का छात्र दो घंटे बाद बर्रा बाईपास पर सुरक्षित मिल गया, जो वैन में बैग छोड़कर अकेले ही पनकी स्थित अपने गांव जाने के लिए पैदल निकल पड़ा था।

विज्ञापन
Kanpur A Class Four student went missing from school and was found two hours later on the Barra bypass
मासूम की फाइल फोटो और रोती बिलखती मां - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र सोमवार को लापता होने केे करीब दो घंटे बाद स्कूल से पांच किमी दूर बर्रा बाईपास पर मिला। वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपना बैग स्कूल वैन में छोड़कर पनकी स्थित गांव के लिए निकल पड़ा था।

विज्ञापन

पीरोड रामबाग निवासी छात्र के पिता तहसील में संविदा कर्मी हैं। परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटा और नवजात बेटी है। बेटा कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। मां के अनुसार बेटा रोजाना वैन से घर आता जाता है। सोमवार दोपहर वैन में बैग रखकर लापता हो गया।

विज्ञापन



अपने गांव जाने के लिए निकला था बच्चा
पुलिस को सूचना देकर बच्चे की तलाश की गई। नजीराबाद पुलिस ने कैमरों केे फुटेज खंगाले तो बच्चा बंबा रोड होते हुए आगे जाता दिखा। इसके बाद फुटेज की मदद से बच्चे को ढूंढ लिया गया। इंस्पेक्टर राजकेसर के अनुसार बच्चा पनकी स्थित अपने गांव जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed