फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 50 e buses will run on more than 10 routes in three months UPSRTC signed MoU with RG Mobility

Kanpur: तीन माह में 10 से अधिक रूटों पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, यूपीएसआरटीसी ने आरजी मोबिलिटी से किया एमओयू

Tue, 22 Apr 2025 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में 50 ई-बसों को चलाने के लिए रूट तय किए जा रहे हैं। तीन माह में विभिन्न रूटों पर ई-बसें चलाने की योजना है।

विज्ञापन
Kanpur 50 e buses will run on more than 10 routes in three months UPSRTC signed MoU with RG Mobility
ई बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने 42 सीटर 50 ई-बसें चलाने के लिए आरजी मोबिलिटी कंपनी से एमओयू किया है। जल्द लखनऊ-प्रयागराज समेत कई रूटों पर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। ई-बसों का संचालन विकासनगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन बस अड्डे से होगा।

विज्ञापन

टर्मिनल व चार्जिंग स्टेशन आजाद नगर में बनेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से छह माह पूर्व लखनऊ मुख्यालय को भेजे गए आजाद नगर में ई-बसों का टर्मिनल व चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में 50 ई-बसों को चलाने के लिए रूट तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
तीन माह में विभिन्न रूटों पर ई-बसें चलाने की योजना है। अगले तीन माह में रोडवेज की ये ई-बसें कानपुर से लखनऊ, कन्नौज, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालौन सहित अन्य रूटों पर चलेंगी। ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन व टर्मिनल आजाद नगर में बनाने का काम शुरू हो गया। यहां छह चार्जिंग प्वाइंट होंगे। एक प्वाइंट पर दो इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed