फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 30 lakh rupees stolen 100 meters from Badshahi Naka police station, police investigating

Kanpur: बादशाहीनाका थाने से 100 मीटर की दूरी पर 30 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Feb 2026 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 10:03 PM IST
सार

चोरों ने बीमा एजेंट के घर से नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ किया। पीड़ित उर्सला अस्पताल में भर्ती पत्नी की देखरेख कर रहे थे। सुबह घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Kanpur: 30 lakh rupees stolen 100 meters from Badshahi Naka police station, police investigating
बंद पड़े घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादशाहीनाका थाने के मोहल्ले में बंद पड़े घर से चोरों ने नकदी समेत करीब 30 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात थाने के गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित उर्सला अस्पताल में भर्ती पत्नी की देखरेख में व्यस्त थे। गुरुवार सुबह लौटने पर वारदात का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज जुटाए हैं।

विज्ञापन


कुली बाजार निवासी संजय कुमार गुप्ता बीमा एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी को उर्सला अस्पताल लेकर गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में संक्रमण होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। संजय कुमार गुप्ता भी वहीं रुक गए। गुरुवार को घर लौटे तो मेन गेट और ऊपर के कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने उनकी और पत्नी की अलमारी में रखे गहने, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर व्यापारी व अन्य कारोबारी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

 

Kanpur: 30 lakh rupees stolen 100 meters from Badshahi Naka police station, police investigating
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा, बादशाहीनाका थानाध्यक्ष राहुल कटियार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही संजय कुमार रो दिए। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन भर की जमापूंजी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि चार फरवरी की रात लगभग 10 बजे कोई संदिग्ध घर में घुसा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को दिखवाया जा रहा है। आसपड़ोस वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed