फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ₹3.25 lakh swindled under pretext of securing admission to a top medical college

कानपुर: टॉप मेडिकल कॉलेज दिलाने का झांसा दे ठगे 3.25 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: ₹3.25 lakh swindled under pretext of securing admission to a top medical college
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बर्रा विश्वबैंक निवासी छात्रा दिव्यांशिका वर्मा को नीट की काउंसलिंग के बाद टॉप कॉलेज दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 3.25 लाख रुपये हड़प लिए। पसंद का कॉलेज न मिल पाने पर छात्र और उसके परिजन ने रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल शुरू कर दी। इसपर पीड़ित ने डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बर्रा विश्वबैंक निवासी विनय वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांशिका ने वर्ष 2024-25 में हुई यूजी नीट परीक्षा में भाग लिया था। काउंसलिंग के लिए बेटी काकादेव के पांडुनगर अस्थाना बाजार स्थित माई कॉलेज देखो कार्यालय पहुंची। वहां आरिफ खान मिले जिसने बताया कि मुख्यालय पटना में है जबकि फ्रेंचाइजी प्रयागराज, बनारस और कानपुर में है। माई कॉलेज देखो के डायरेक्टर का नाम वसीम खान बताया।
विज्ञापन


दिव्यांशिका ने काउंसलिंग के दौरान तीन कॉलेज चुने। इसपर आरिफ ने तीन में से एक कॉलेज दिलाने का वादा किया। इसके एवज में 3.25 लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर विनय ने आरिफ और वसीम के बैंक खातों में आठ अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक पूरी रकम डाल दी। समय बीतने के बाद भी पसंद का कॉलेज नहीं दिला पाए। डीसीपी साउथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed