फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 2564 complaints resolved without contacting complainants district slips to 71st place in IGRS rankings

कानपुर : 2564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना निस्तारित, जिला आईजीआरएस रैंकिंग में 71वें स्थान पर खिसका

Sat, 03 Oct 2026 03:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

Kanpur News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में भारी लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग गिरकर 71वें स्थान पर पहुंच गई है। सितंबर माह की समीक्षा में सामने आया कि 2,564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना ही कागजों पर निस्तारित कर दी गईं।

विज्ञापन
Kanpur 2564 complaints resolved without contacting complainants district slips to 71st place in IGRS rankings
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही आईजीआरएस रैंकिंग पर दिखाई दे रही है। सितंबर की रैंकिंग में कानपुर 71वें स्थान पर खिसक गया जबकि जुलाई में जिला 68वें और अगस्त में 70वें स्थान पर था। सबसे बड़ी कमी 2,564 शिकायतें फरियादी से संपर्क किए बिना ही निस्तारित कर दी गईं। सितंबर में सीएम कार्यालय ने 9396 शिकायतकर्ताओं से निस्तारण का फीडबैक लिया।

विज्ञापन

इनमें 4992 लोग शिकायत के समाधान से असंतुष्ट मिले जबकि महज 4404 ने संतोष जताया। यानी संतोषजनक फीडबैक 46.87 फीसदी ही रहा। शिकायतों के निस्तारण का कुल स्कोर 140 में से 112 अंक रहा। सबसे बड़ी लापरवाही शिकायतकर्ताओं से संपर्क के मामले में देखने को मिली।

विज्ञापन

निगेटिव फीडबैक वाले प्रत्येक मामले की होगी समीक्षा
सीएम कार्यालय से लिए गए फीडबैक में पता चला कि संबंधित विभागों ने 9,376 शिकायतों में से 6,832 शिकायतकर्ताओं से ही संपर्क किया। यानी 2564 शिकायतें बिना आवेदक से संपर्क किए ही निस्तारित कर दी गईं। एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि जिले की रैंक गिरी है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों का रिव्यू कर कार्रवाई की जाएगी। निगेटिव फीडबैक वाले प्रत्येक मामले की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed