फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 20 km long jam due to overturning of a trailer on the highway

Kanpur: हाईवे पर ट्राला पलटने से लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, 16 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

Thu, 14 Nov 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 10:54 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर रमईपुर के पास लोहे की चद्दर लदा ट्राला ट्रैक्टर पलट गया। जिससे 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
Kanpur: 20 km long jam due to overturning of a trailer on the highway
कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू में बुधवार रात कानपुर-सागर हाईवे पर रमईपुर के पास लोहे की चादर लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया। इसकी वजह से हाईवे के दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद होने से करीब 20 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। करीब 16 घंटे बाद गुरुवार शाम को हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घाटमपुर की तरफ से लोहे की चद्दर लादकर कानपुर की ओर जा रहा ट्राला बुधवार रात आठ बजे रमईपुर के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचो-बीच पलट गया। इसकी वजह से हाइवे के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। छोटी गाड़ियों के जल्दी निकलने की कोशिश के चक्कर में हाईवे पर तीन-तीन लाइनें बन गईं। इससे जाम और भीषण हो गया। ट्राला हटवाने की कोशिश में जुटी पुलिस को मौके तक हाइड्रा पहुंचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


देर रात हाइड्रा की मदद से ट्राला को हाईवे से हटाकर आवागमन बहाल कराने की कोशिश की गई लेकिन तब तक लोगों की जल्दबाजी की वजह से नौबस्ता से पतारा घाटमपुर के बीच हाइवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने रमईपुर से साढ़ और बिधनू नहर से किसाननगर की तरफ वाहनों को डायवर्ट करना शुरू किया। इससे हाईवे पर धीरे-धीरे आवागमन शुरू हुआ। इस बीच गुरुवार सुबह बिधनू कस्बे और बिनगवां मौरंग मंडी के पास दो ट्रक खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से सामान्य हो रहे हालात फिर से बिगड़ गए। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यातायात रेंगता रहा। स्कूल जाने व घर आने वाले दौरान बच्चें काे समय से स्कूल पहुंचने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 16 घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल करा पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed