फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 150th anniversary of Vande Mataram RPF band gave a patriotic performance at Central Station

Kanpur: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ, सेंट्रल स्टेशन पर RPF बैंड की देशभक्ति प्रस्तुति, सेल्फी का दिखा क्रेज

Fri, 23 Jan 2026 08:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jan 2026 08:38 PM IST
सार

Kanpur News: वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। यात्रियों ने संगीत का आनंद लिया और सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
Kanpur 150th anniversary of Vande Mataram RPF band gave a patriotic performance at Central Station
देशभक्ति गीतों पर आरपीएफ बैंड ने दी प्रस्तुति - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वंदे मातरम गीत के 150 गौरवपूर्ण वर्ष होने पर शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड ने प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम कैंट साइड पर पोर्टिको में हुआ। इस संगीतमय प्रस्तुति को यात्रियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर बैंड मास्टर लक्ष्मीकांत कुशवाह के साथ आरपीएफ की सदस्यीय टीम ने वंदे मातरम सहित एक से बढ़कर एक कई देशभक्ति गीतों पर मधुर प्रस्तुति दी।

विज्ञापन




बार्डर फिल्म के संदेशे आते हैं…जैसे गीतों पर यात्री और आरपीएफ जवान भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए झूमते रहे। स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जिसमें बदलते भारत के साथ यात्रियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर सेंट्रल आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed