फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 144 hours have passed nine teams are helpless 10 thefts occurred across seven villages in single night

कानपुर: 144 घंटे बीते...नौ टीमें बेबस, एक रात में सात गांवों में 10 चोरियां, शातिर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 03 Oct 2026 09:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 09:05 AM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव क्षेत्र में कार सवार शातिर चोरों द्वारा एक ही रात में सात गांवों के 10 स्थानों पर की गई सिलसिलेवार चोरियों के 144 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में कार सवार चोर कैद होने और एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव के नेतृत्व में नौ पुलिस टीमों के तैनात होने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
Kanpur 144 hours have passed  nine teams are helpless 10 thefts occurred across seven villages in single night
आधी रात कुड़नी कस्बे में गश्त करते प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र में बीते रविवार की आधी रात कार सवार चोरों ने एक ही रात में सात गांवों के 10 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस की नौ टीमें चोरों का सुराग लगाने में जुटी हैं, लेकिन 144 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हालांकि, खुलासे के लिए एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव भी जुटे हैं।

विज्ञापन

Kanpur 144 hours have passed  nine teams are helpless 10 thefts occurred across seven villages in single night
आधी रात गश्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

मालूम हो कि रविवार की रात कार से आए चोरों ने बरईगढ़, छतेरुआ, एकघरा और पसेमा गांवों में एक-एक घर को निशाना बनाया था। वहीं, कीसाखेड़ा, वीरनखेड़ा और गोपालपुर में चोरी की दो-दो वारदातों को अंजाम दिया। कीसाखेड़ा में दो बंद पड़े घरों में चोरी के दौरान चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला। वहीं, गोपालपुर गांव में एक जगह चोरी का प्रयास करते समय गृहस्वामी के शोर मचाने पर वे भाग खड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur 144 hours have passed  nine teams are helpless 10 thefts occurred across seven villages in single night
भीतरगांव में भोर पहर गश्त करते एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव - फोटो : amar ujala

टीमें लगातार गश्त और कॉम्बिंग कर रहीं
दो चोर बरईगढ़ गांव में वारदात के दौरान अपनी कार समेत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इसके अलावा, उनकी गाड़ी दो अन्य गांवों के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आई है। इन वारदातों ने क्षेत्र में साढ़ पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा। थाना क्षेत्र में रात से लेकर भोर तक पुलिस टीमें लगातार गश्त और कॉम्बिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed