फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14 lakhs robbed in the name of getting the registry done, report filed against six

Kanpur: रजिस्ट्री कराने के नाम पर 14 लाख हड़पे, डीसीपी साउथ के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 14 lakhs robbed in the name of getting the registry done, report filed against six
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक महिला के रिश्तेदारों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 13.56 लाख रुपये हड़प लिए। डीसीपी साउथ के आदेश पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यशोदानगर एन ब्लॉक निवासी गौरा देवी जायसवाल के अनुसार सितंबर 2022 में बांदा के अतर्रा छिवाव निवासी मौसी मिथलेश, मौसा महेश, मौसेरा भाई आलोक और मौसेरी बहन दीप्ति घर मिलने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के कुछ दबंग उनकी जमीन पर रजिस्ट्री करना चाहते हैं। इसलिए रजिस्ट्री कराने के लिए रुपयों की जरूरत है। इस पर उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर मांगने पर 91 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। बिल्डिंग मैटेरियल खरीदने के नाम पर 10 लाख 65 हजार रुपये और लिए। कुल 14 लाख रुपये उधार दिए जिसमें उन्हें 96 हजार रुपये वापस मिले। रकम मांगने पर अभद्रता करने लगे। इसपर उन्होंने डीसीपी साउथ से गुहार लगाई। नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed