फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 11 people died due to Heart attack, four died due to paralysis

Kanpur: शीतलहर तेज, हार्ट अटैक से 11, लकवा से चार की मौत, ऐसे करें बचाव

Wed, 04 Jan 2023 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। गलन की वजह से नसों में सिकुड़न आने से ब्लड प्रेशर उछाल मार रहा है। नसों में खून का थक्का जमने से हार्ट और ब्रेन अटैक पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: 11 people died due to Heart attack, four died due to paralysis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शीतलहर का हमला तेज होने से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। बुधवार को हार्ट अटैक से 11 रोगियों की मौत हो गई। इनमें गंभीर हालत में आए आठ रोगियों की इलाज के दौरान मौत हुई और तीन की अस्पताल पहुंचने से पहले ही सांसें थम गईं। इसके साथ ही हैलट के न्यूरो साइंसेज विभाग में मस्तिष्क की नस फटने के रोगी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


ब्रेन अटैक से चार रोगियों की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के जो रोगी आ रहे हैं, उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो गया था। इसके साथ ही जो डायबिटिक, गुर्दा, लिवर का पुराना रोगी है, उनके लिए खतरा अधिक है। कार्डियोलॉजी इमरजेंसी और ओपीडी में बुधवार को 753 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 49 रोगियों को अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

 

इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि जाड़े में रोगियों की तबीयत अधिक बिगड़ती है। एहतियात बरतने के साथ रोगी कंट्रोल रूम से संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं। रोगी को दिक्कत होने पर परिजन तुरंत अस्पताल लेकर आएं। इधर-उधर भटकने से रोगी की स्थिति और खराब हो सकती है। वहीं, न्यूरो साइंसेज विभाग में बुधवार को मस्तिष्क की नस फटने के 10 रोगियों को भर्ती किया गया। सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मस्तिष्क की नस फटने के वार्ड में 20 रोगियों का इलाज चल रहा है। 

ठंड है बहुत, सावधानी बरतें
- ठंडे पानी से मत नहाएं, गर्म करके नहाएं।
- ब्लड प्रेशर की दवा समय से खा लें, बीच में न छोड़ें।
- चक्कर, आंखों के सामने अंधेरा, पैरों में कंपन जैसे लक्षण हों तुरंत अस्पताल पहुंचें।

विज्ञापन

- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- गरिष्ठ भोजन न लें, हल्का सुपाच्य पौष्टिक भोजन ही लें।
- रात को खाना खाकर तुरंत मत सोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed