फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 10 thousand people of city are in the grip of Long Covid

Kanpur: लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं शहर के 10 हजार लोग, सामान्य से कम रहता ऑक्सीजन लेवल

Mon, 19 Sep 2022 08:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Sep 2022 08:34 AM IST
सार

हैलट ओपीडी स्तर पर लॉन्ग कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें ज्यादातर वे रोगी हैं जो कोविड से तो जीत गए लेकिन उनके  गुर्दों में खराबी आ गई। लिवर और न्यूरो की बीमारियों ने घेर लिया। उनके हाथ-पैरों में झनझनाहट रहती है और थोड़ा सा तेज चलने पर सांस फूल जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: 10 thousand people of city are in the grip of Long Covid
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

कानपुर के 10 हजार रोगी लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं। मौसमी बीमारियां बढ़ने के साथ ही इनकी हालत बिगड़ जा रही है। इनका स्टेमिना भी घट गया है और कमजोरी रहती है। कुछ को सांस की तकलीफ है और ऑक्सीजन लेवल कम रहता है। अस्पतालों में आ रहे रोगियों की डायग्नोसिस के ब्योरे से पता चला है कि इनमें बहुतों की कोविड रिपोर्ट एक साल पहले कोरोना निगेटिव आई थी लेकिन कोविड के लक्षण खत्म नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


15 फीसदी लॉन्ग कोविड रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा है। ये अनिद्रा के साथ एंजाइटी और डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। हैलट ओपीडी स्तर पर लॉन्ग कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें ज्यादातर वे रोगी हैं जो कोविड से तो जीत गए लेकिन उनके गुर्दों में खराबी आ गई। लिवर और न्यूरो की बीमारियों ने घेर लिया। उनके हाथ-पैरों में झनझनाहट रहती है और थोड़ा सा तेज चलने पर सांस फूल जा रही है।

विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में लगातार लॉंग कोविड के रोगी आ रहे हैं। बहुत से रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। वहीं सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से 15 फीसदी रोगी लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं। उनकी ओपीडी में प्रतिदिन दो-तीन रोगी आते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश शंकर ने बताया कि लॉन्ग कोविड रोगियों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं। रोगियों का इलाज चल रहा है। 


 
विज्ञापन

क्या है लॉन्ग कोविड 
वे रोगी जो जिनकी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आ गई। लेकिन उन्हें कोरोना के लक्षण बने हुए हैं। विश्व स्तर पर हुए शोधों में चिकित्सा विज्ञानियों ने इस स्थिति को लॉन्ग कोविड नाम दिया है। 

नम्बर गेम
कुल कोरोना संक्रमित - 94574
लॉन्ग कोविड रोगी - 10 हजार
कोरोना के बाद डायबिटिक हुए - 20 हजार
लिवर, गुर्दा रोग की चपेट में - 1500
असामान्य नींद के शिकार - 15000

 
विज्ञापन

खास दिक्कतें
- अत्याधिक कमजोरी महसूस होना
- नींद न आना, कम भूख लगना
- सांस फूलना, अस्थमा जैसे लक्षण
- ऑक्सीजन लेवल कम रहना
- गुर्दे और लिवर की दिक्कत
- पैरों में झनझनाहट, पिंडली में ऐंठन

क्या करें
- नींद व दर्द की दवा का कम इस्तेमाल करें।
- टीवी और मोबाइल फोन ज्यादा न देखें।
- योगाभ्यास करें, यह बहुत लाभ दायक है।
- हल्का खाना खाएं, दिनचर्या को सुधारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed