{"_id":"68e7f08e749a64e61a0723f0","slug":"kannauj-youths-pelted-stones-at-the-temple-anger-among-people-incident-captured-on-cctv-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, लोगों में आक्रोश... सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, लोगों में आक्रोश... सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 09 Oct 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:58 PM IST
सार
मंदिर पर समुदाय विशेष के युवकों ने पथराव कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी हिंदूवादी नेताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन शुरू होते ही कुछ अराजक तत्वों ने नगर के माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि नगर के मोहल्ला बिरतिया स्थित जनता मंदिर पर गुरुवार की देर रात कुछ समुदाय विशेष के युवकों ने पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना नगर में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
कुछ समुदाय विशेष के अराजक तत्वों ने मोहल्ला बिरतिया स्थित जनता मंदिर पर देर रात पथराव शुरू कर दिया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते अराजक तत्व मौके से भाग निकले। मंदिर के पास में ही रहने वाले प्रदीप दीक्षित ने बताया कि कुछ युवकों ने मंदिर परिसर में ही बने उनके मकान व मंदिर में पथराव किया और बाद धमकियां देते हुए भाग गए। मंदिर पर हुए पथराव की सूचना कुछ ही देर में मोहल्ला समेत पूरे नगर में फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए।
जानकारी मिलते ही कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर के आसपास घरों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। कोतवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ मंदिर पर पथराव की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा, राकेश मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सभासद पंकज, हिंदू जागरण मंच के आशू तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में हिंदू वादी नेता मौके पर पहुंच गए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है। उनको मौके पर भेजा गया है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।