फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kannauj: youth murdered by slitting his throat

kannauj: ससुराल में युवक की गला रेतकर हत्या, 18 दिन पहले हुई थी शादी, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Sun, 19 Jun 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jun 2022 12:10 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
kannauj: youth murdered by slitting his throat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में पत्नी के साथ ससुराल आए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के पास से बीयर की खाली केन, नमकीन का पाउच, माचिस, मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव बाधा निवासी जगपाल (23) लुधियाना में स्वेटर बनाने वाली कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर था। 31 मई 2022 को गुरसहायगंज के बहादुरपुर निवासी पप्पू पाल की बेटी ममता के साथ उसकी शादी हुई थी। बुधवार को वह पत्नी के साथ ससुराल आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चचिया ससुर जयसिंह के साथ गुरसहायगंज बाजार में मक्का की बिक्री करने गया था। यहां से वह लापता हो गया। शाम तक घर न पहुंचने पर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। उन्नाव से पहुंचे चाचा बाबूलाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर को कटकैया गांव के पास किसानों ने झाड़ियों में फोन की घंटी सुनी। पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जगपाल के शरीर पर चोटों के निशान मिले। गर्दन कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed