{"_id":"62ae1bcdb0d4a731c9274224","slug":"kannauj-youth-murdered-by-slitting-his-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"kannauj: ससुराल में युवक की गला रेतकर हत्या, 18 दिन पहले हुई थी शादी, झाड़ियों में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kannauj: ससुराल में युवक की गला रेतकर हत्या, 18 दिन पहले हुई थी शादी, झाड़ियों में पड़ा मिला शव
Sun, 19 Jun 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:10 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में पत्नी के साथ ससुराल आए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के पास से बीयर की खाली केन, नमकीन का पाउच, माचिस, मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव बाधा निवासी जगपाल (23) लुधियाना में स्वेटर बनाने वाली कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर था। 31 मई 2022 को गुरसहायगंज के बहादुरपुर निवासी पप्पू पाल की बेटी ममता के साथ उसकी शादी हुई थी। बुधवार को वह पत्नी के साथ ससुराल आया था।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चचिया ससुर जयसिंह के साथ गुरसहायगंज बाजार में मक्का की बिक्री करने गया था। यहां से वह लापता हो गया। शाम तक घर न पहुंचने पर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। उन्नाव से पहुंचे चाचा बाबूलाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर को कटकैया गांव के पास किसानों ने झाड़ियों में फोन की घंटी सुनी। पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जगपाल के शरीर पर चोटों के निशान मिले। गर्दन कटी थी।