{"_id":"62e8d30f16e26b55434cdfeb","slug":"kannauj-youth-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"kannauj: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kannauj: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 02 Aug 2022 01:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:04 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
श्यामवीर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव अमोलर निवासी श्यामवीर उर्फ पिंकू (20) सोमवार देर रात अपने मकान के बाहर पड़ी टीन शेड के पोल को पकड़कर खड़ा था। इसी दौरान ऊपर से निकली बिजली की लाइन का तार टूटकर टीन शेड पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इससे टीन में करंट दौड़ गया। श्यामवीर भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन परिजन उसे गुरसहायगंज में एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन