{"_id":"645cdb1ec2e9c0191502b7dd","slug":"kannauj-young-man-who-returned-from-his-maternal-uncle-house-hanged-himself-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मामा के घर से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मामा के घर से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी
Thu, 11 May 2023 05:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 05:40 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के धींगपुर गांव में क्षुब्ध होकर युवक ने कमरे में फंदा लगाकर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज के 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया, पर वहां मौत हो गई। धींगपुर निवासी सुमित कुमार (23) बुधवार को बिल्हौर के चाचूपुर निवासी मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मां गंगादेवी उर्फ प्रेमवती और पिता रामदास के साथ गया था।
विज्ञापन
वहां से गुरुवार सुबह आठ बजे लौटा। इसके बाद मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे पर लटके देखा तो आनन-फानन उतारा और 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुमित गुड़गांव में सब्जी बेचने का काम करता था। एक साल पहले आरती से उसकी शादी हुई थी। आरती गर्भवती है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ सूचना मिली है। मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन