{"_id":"6a0b35c1ecfd031ac404e9a2","slug":"kannauj-student-heading-to-coaching-classes-struck-by-car-death-sparks-outcry-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: कोचिंग जा रहे छात्र को कार ने टक्कर मारी, मौत से मचा कोहराम, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: कोचिंग जा रहे छात्र को कार ने टक्कर मारी, मौत से मचा कोहराम, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
Mon, 18 May 2026 09:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 09:23 PM IST
सार
कार की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ नेशनल हाईवे पर हुआ। कार चालक ही छात्र को जिला अस्पताल लाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अर्पित कुमार की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में खड़ी कार को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग जा रहे कक्षा छह के छात्र को कार ने टक्कर मार दी। चालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाली मोचीपुर निवासी अर्पित कुमार (13) पुत्र रामप्रसाद सोमवार शाम को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। पिता ने बताया गया कि मानीमऊ के पास नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अर्पित तारा देवी इंटर कॉलेज मानीमऊ में कक्षा छह का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
स्कूल में शोक
तारा देवी इंटर कॉलेज मानीमऊ में छात्र की मौत की खबर पहुंचते ही साथी छात्र और शिक्षक भी स्तब्ध रह गए। स्कूल प्रशासन ने 19 मई को एक दिवसीय शोक अवकाश घोषित किया है।