{"_id":"6af4b8e6640d0f94e70252c7","slug":"allegations-of-illegal-mining-at-the-ancient-mound-of-umran-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159083-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उमरन के प्राचीन टीले पर अवैध खनन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उमरन के प्राचीन टीले पर अवैध खनन का आरोप
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के उमरन गांव स्थित प्राचीन टीले पर अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल कनौजिया ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख चालक जेसीबी छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल कनौजिया ने आरोप लगाया कि उमरन गांव के प्राचीन टीले पर काफी समय से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। एक भू-माफिया की ओर से खनन कराकर टीले के अधिकांश हिस्से को नष्ट कर दिया गया है। मंगलवार रात भी जेसीबी से खनन कराए जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख चालक जेसीबी छोड़कर भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। वहीं बुधवार सुबह उमरन गांव के बदनकू शुक्ला, पिंकू द्विवेदी, हरबाबू रावत, राकेश रावत, संजू शुक्ला, प्रह्लाद शुक्ला, रामू द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, पप्पू पाल, सज्जन द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, हरिप्रकाश रावत, मुल्लू रावत, दयाराम पाल आदि ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उमरन ग्राम पंचायत के कचपुर्वा से जयसुखपुर्वा तक सड़क पर पानी भरा है। जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने ब्लॉक और तहसील में शिकायत की थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क से पानी निकालने के लिए टैंक खोदा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस जेसीबी को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना खनन अधिकारी को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई खनन विभाग की ओर से की जाएगी।