फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Stone pelting in Saraigali due to dispute over construction of balcony, two people injured

Kannauj: छज्जा बनाने के विवाद में सरायगली में पथराव, चारों ओर ईंट ही ईंट बिछ गई, दो लोग जख्मी

Thu, 28 Mar 2024 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Stone pelting in Saraigali due to dispute over construction of balcony, two people injured
सरायगली में पथराव - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले में पड़ोसियों में मकान के बाहर छज्जा बनाने का विरोध पथराव तक पहुंच गया। आरोपी पक्ष ने शिकायकर्ताओं के घर में घुसकर मारपीट की। गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। पथराव में दो लोग जख्मी हो गए। गली में चारों ओर ईंट ही ईंट बिछ गई। विवाद की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मामला शहर के सरायमीरा क्षेत्र के सरायगली का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में रहने वाले इलियास अपने मकान का निर्माण करा रहा है। सामने दरवाजे के अलावा वह गली के हिस्से में भी छज्जा बाहर निकाल रहा है। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। यह बात उसे नागवार गुजर लगी। उसके पुत्र अनस ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता शहनूर के घर पर धावा बोल दिया और पथराव किया। हालांकि उसके ठीक पहले सदर कोतवाल दिग्विजय सिंह मौके पर दोनों पक्षों को समझा चुके थे। उसके बाद भी मामला बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलियास के पुत्र अनस का ससुराल भी मोहल्ले में ही है। वहां से भी उसके साले समेत अन्य लोग भी मौके पर आए और शिकायतकर्ता शहनूर के घर में धावा बोल दिया। पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद मकान में पथराव कर दिया। अचानक पथराव से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गली में ईंटों की बौछार शुरू हो गई। शहनूर के घर में हमला से वहां उनके भाई मिनहाज और मां जख्मी हो गईं। मिनहाज को नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल दिग्विजय सिंह सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली है। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पक्ष में से एक को हिरासत में लिया गया है। मामला नियंत्रण में है। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

यह है विवाद की वजह
पड़ोसियों की शिकायत है कि गली में इलियास के मकान का न दरवाजा है, न ही खिड़की है। इसके बावजूद छज्जा निकाल रहा है, जिससे पड़ोसियों के मकान छिप रहे हैं। पड़ोसियों ने समझाया तो गाली-गलौज करने लगा। इस पर मोहल्ले के शहनूर, अंसार, कमाल, रफी, नत्थू, ताज, चमन आदि ने बुधवार को ही एएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने मौके पर पहुंचकर इलियास के पुत्र अनस को पकड़ लिया और चौकी ले गए। बाद में उसे छोड़ दिया। चौकी से वापस आने के बाद अनस ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ताओं से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

आरोपी को छोड़ने पर चौकी प्रभारी पर भड़के एएसपी
इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। एक आरोपी अनस को पहले तो पकड़ कर चौकी ले जाया गया, उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसी के बाद उसने मोहल्ले में आकर विवाद शुरू कर दिया। इससे लोगों में भी नाराजगी है। विवाद की सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. संसार सिंह ने सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी को फटकार भी लगाई। कहा कि जब पकड़ा था तो छोड़ा क्यों। चौकी प्रभारी कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed