कन्नौज: किशनपुर में बुखार का भीषण कहर, महिला की इलाज के दौरान कानपुर में मौत, गांव में 100 से अधिक बीमार
Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव में बुखार का प्रकोप भयानक रूप ले चुका है। बुखार से पीड़ित महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव के 100 से अधिक ग्रामीण इस बीमारी की चपेट में हैं।
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी की चपेट में आकर एक महिला की इलाज के दौरान कानपुर शुक्रवार शाम मौत हो गई। शव घर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव 100 से अधिक ग्रामीण बीमार बताए जा रहे हैं।
दो बार स्वास्थ्य शिविर के बाद लोगों राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है। किशनपुर निवासी सियाराम ने बताया कि उनकी पत्नी रामलली(50) एक करीब आठ दिन पहले बुखार से बीमार पड़ गई। निजी चिकित्सकों से इलाज के बाद सीएचसी लेकर गए जांच के बाद भी फायदा नहीं हुआ।
डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था
इस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था। महिला पति के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाती थी। दो पुत्र मुनेश और मुकेश है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।