{"_id":"6306fafe10ee1b681b3164d3","slug":"kannauj-servant-commits-suicide-after-owner-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: चूड़ी मालिक की हत्या के बाद नौकर ने की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: चूड़ी मालिक की हत्या के बाद नौकर ने की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने लगाया जाम
Thu, 25 Aug 2022 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:05 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में चूड़ी कारोबारी की हत्या के बाद नौकर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के गांव जलालपुर ठकुरन में चूड़ी कारोबारी की हत्या के चौथे दिन नौकर ने आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देखकर चूड़ी कारोबारी के परिजनों ने हंगामा कर पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जलालपुर ठकुरन निवासी चूड़ी कारोबारी कैलाश राठौर की सोते समय चारपाई पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई अरविंद ने तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन कर रही है। इधर गुरुवार सुबह तुकमान सिंह का कमरे में शव लटकता मिला।
विज्ञापन
कारोबारी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हत्यारोपी को बचाने के लिए पुलिस तुकमान को फंसाने के लिए पूछताछ कर तंग कर रही थी। इससे उनसे डरकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गांव के सामने जीटी रोड बाईपास जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन