फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: sent the woman with her lover

Kannauj: पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई तो जिद के आगे झुके ससुरालीजन, महिला को प्रेमी के साथ भेजा

Mon, 16 Jan 2023 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Jan 2023 05:36 PM IST
सार

जब महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई तो उसकी जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
Kannauj: sent the woman with her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ भागी महिला को परिजन आगरा से पकड़ कर गांव ले आए। महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। उसकी जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। इसके बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सकरावा चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला 11 जनवरी को गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रेमी व प्रेमिका के परिजन दोनों को आगरा में एक रेलवे स्टेशन से पकड़कर गांव ले आए। परिजनों समेत गांव के लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मामला थाने तक पहुंच गया। यहां पुलिस कर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर परिजनों के भेजा। गांव पहुंचते ही महिला के सुर बदल गए।
विज्ञापन


परेशान महिला कर चुकी है जान देने का प्रयास
महिला ने बताया कि पति शराब व जुआ खेलता है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह गांव के पास से ही गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर जान देने का प्रयास कर चुकी है। प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर उसे बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed