{"_id":"6a58f260d3af05adc80c7ae1","slug":"kannauj-school-children-s-car-collides-with-tractor-one-suffers-head-injury-seven-injured-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों की कार ट्रैक्टर से टकराई, एक का सिर फटा, सात घायल; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों की कार ट्रैक्टर से टकराई, एक का सिर फटा, सात घायल; मची चीख-पुकार
Thu, 16 Jul 2026 08:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:33 PM IST
सार
Kannauj News: स्कूली बच्चों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा नादेमऊ कस्बे में हुआ। हादसे के बाद कार व ट्रैक्टर चालक भागे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार व हादसे के बाद रोते-बिलखते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नादेमऊ कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। 22 स्कूली बच्चों को ले जा रही एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें एक छात्र का सिर फट गया। इस दुर्घटना में कुल सात बच्चे घायल हुए हैं, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग निकला। डीएम ने एआरटीओ को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे निजी स्कूल के बच्चों को लेने के बाद एक निजी टाटा स्पेसियो कार मढ़पुरा गांव से नादेमऊ लौट रही थी। नादेमऊ कस्बे में पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में लगभग 22 बच्चे सवार थे। छात्र प्रियांश पाठक का सिर फट गया, जबकि सृष्टि, सोनम, शिवांग, सोनाक्षी, देवांशी, प्रियल और योगराज चोटिल हुए। दुर्घटना होते ही चालक बच्चों को कार से उतारकर भाग निकला। अभिभावकों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग गया। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावकों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। बताया गया कि दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए है। पिछले साल छिबरामऊ-सौरिख रोड पर एक निजी स्कूल का वाहन भी डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें कई बच्चे घायल हाे गए थे। अब नादेमऊ क्षेत्र में इस हादसे ने परिवहन विभाग की कार्रवाई की पोल खोल दी है। हादसे को गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एआरटीओ को जांच के आदेश दिए हैं। एआरटीओ इज्या तिवारी ने बताया कि विभाग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिदिन मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चला रहा है। इसके बावजूद कुछ अनाधिकृत स्कूली वाहन बच्चों को ढो रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावक भी हों जागरूक : डीएम
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को टेंपो, ई-रिक्शा, कार या वैन से मत भेजें। परिवहन विभाग द्वारा पंजीकृत स्कूल बस से ही बच्चों को भेजें। जब तक अभिभावक जागरूक नहीं होंगे, तब तक इन पर अंकुश लगाया जाना संभव नहीं है।