{"_id":"637f7ec3c16f3a61840a4344","slug":"kannauj-sandalwood-smuggler-history-sheeter-nadeem-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: चंदन तस्कर हिस्ट्रीशीटर नदीम गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं आपराधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: चंदन तस्कर हिस्ट्रीशीटर नदीम गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
Thu, 24 Nov 2022 08:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
चंदन तस्कर नदीम उर्फ पनडुब्बी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर चंदन तस्कर हिस्ट्रीशीटर नदीम उर्फ पनडुब्बी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए चंदन तस्कर के खिलाफ कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी नदीम उर्फ पनडुब्बी के खिलाफ जनपद के थानों से लेकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार के थानों में लूटपाट और चंदन तस्करी के 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
कई बार पुलिस टीमों के साथ नदीम की मुठभेड़ हो चुकी। 12 दिसंबर 2021 को वह ताजपुर नौकास्त मोहल्ला में पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला था। सदर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट चंदन तस्कर नदीम उर्फ पनडुब्बी को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 527 ग्राम नशीला पदार्थ और चोरी के एक हजार 920 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन