फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Sand laden dumper crushed two youths, angry villagers blocked the road

Kannauj: बालू लदे डंपर ने दो युवकों को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन डंपर क्षतिग्रस्त

Tue, 24 Jun 2025 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 09:45 PM IST
सार

Kannauj News: बालू लदे डंपर ने दो युवकों को रौंद दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क के बीचोबीच शव रखकर जाम लगाया। 

विज्ञापन
Kannauj: Sand laden dumper crushed two youths, angry villagers blocked the road
आक्रोशित ग्रामीणाें को समझाते कोतवाल आलोक दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयोगिता मार्ग पर मंगलवार को बालू लेकर जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को राैंद दिया। दोनों युवकों की माैके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद उधर से गुजर रहे डंपरों पर पथराव कर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया पर ग्रामीण डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय घाट पर बालू का खनन चल रहा है। काफी बालू तारापुर के पास डंप की गई है। बालू लेकर जा रहे डंपर ने शाम सात बजे पड़ुआपुर गांव के पास बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में हंसपुर्वा निवासी बाइक सवार प्रभाकांत (22) व गुगरापुर निवासी अजय वर्मा (20) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बालू लादने जा रहे तीन अन्य डंपराें पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि पहले भ्क्षी त्र के राजूपुर्वा व पावर हाउस के पास इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सिंगल रोड होने के बावजूद डंपरों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। घटना की सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे व नौरंगपुर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया लेकिन ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। कोतवाल ने बताया कि परिजन तहरीर नहीं दे रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजय की 18 अप्रैल को हुई थी शादी

अजय वर्मा गांव में रहकर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। 18 अप्रैल 2025 को उसकी शादी हुई थी। मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय के ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई है। बताया गया कि प्रभाकांत व अजय जलालाबाद बाजार में चाऊमीन लेने जा रहा था। तभी पड़ुआपुर गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed