{"_id":"62bfd631bdeeb54f2775df9d","slug":"kannauj-road-accident-five-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: पिकअप और मैजिक की भिड़ंत में पांच छात्र घायल, बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: पिकअप और मैजिक की भिड़ंत में पांच छात्र घायल, बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे सभी
Sat, 02 Jul 2022 10:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:53 AM IST
सार
कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छात्र बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर जसोदा के निकट भट्टा गांव के पास मैजिक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। घटना में मैजिक सवार चालक समेत पांच छात्र घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सभी छात्र हरदोई से सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरीकपुर जहानगंज फर्रुखाबाद बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे।
घायलों में पसुनील कुमार (25) पुत्र महेश चंद्र निवासी मन्नापुरवा लखनऊ रोड हरदोई, हरदोई के ही चांद बेहटा इंदिरा नगर निवासी रिचा (23) पुत्री ब्लास्टर सिंह, बरौली निवासी राहुल (25) पुत्र महेश प्रसाद, हरदोई के कंडूरा निवासी अनुपम यादव (26) और गांधीनगर निवासी कलाम (28) शामिल हैं।