{"_id":"626554696090181c2d2b0e2c","slug":"kannauj-nursing-student-body-found-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: फंदे से लटका मिला नर्सिंग के छात्र का शव, परिजन बोले- कॉलेज में अतिरिक्त फीस मांगे जाने से रहता था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: फंदे से लटका मिला नर्सिंग के छात्र का शव, परिजन बोले- कॉलेज में अतिरिक्त फीस मांगे जाने से रहता था परेशान
Sun, 24 Apr 2022 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:17 PM IST
सार
नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव उसके पैतृक घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि कॉलेज में अक्सर उससे अतिरिक्त फीस की मांग की जाती थी, जिससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
कस्बे के गांधीनगर निवासी महेशचंद्र का पुत्र रोहित कुमार (20) कानपुर में एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। अभी कुछ दिन पूर्व वह कानपुर से घर पर आया था। रोहित चाचा प्रदीप के मकान में रहता था। चाचा प्रदीप राजस्थान मे किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
इसलिए रोहित आए दिन शाम को चाचा के मकान पर चला जाता था। भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात भी रोहित चाचा के मकान पर सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह भाई साहिल के साथ मकान में गया तो रोहित का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों का कहना है कि कॉलेज में अक्सर उससे अतिरिक्त फीस की मांग की जाती थी, जिससे वह परेशान रहता था।
परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। किसी तरह बेटे की फीस भरी थी। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। किसी तरह बेटे की फीस भरी थी। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।