फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Murder, Husband was becoming a hindrance in love affair, wife along with lover killed her, arrested

Kannauj Murder: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

Kannauj Crime: एएसपी ने बताया कि सिकंदरपुर में सूचना मिली थी कि एक युवक का शव मिला है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। दोनों का हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kannauj Murder, Husband was becoming a hindrance in love affair, wife along with lover killed her, arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पति का शव का घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  मामला छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर कस्बा चौकी का है।
विज्ञापन

यहां के आजाद नगर मोहल्ला निवासी राजू शर्मा (32) फर्नीचर बनाने का काम करता है। आरोप है कि उसकी पत्नी शिखा का पास के ही सगीर नाम के युवक के करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर पत्नी शिखा ने प्रेमी सगीर के साथ मिलकर पति राजू शर्मा की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुक्रवार को उसका शव घर में मिलने से लोगों को जानकारी हुई। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ छिबरामऊ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का दोस्त है। उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। एएसपी ने बताया कि सिकंदरपुर में सूचना मिली थी कि एक युवक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed