फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: lover came to meet his girlfriend, family arranged the marriage

Kannauj: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, कुछ ही देर में मंडप सजाकर करा दी शादी

Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने मंडप सजाकर दोनों की शादी करवा दी। 

विज्ञापन
Kannauj: lover came to meet his girlfriend, family arranged the marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को देखकर परिजनों ने पकड़ लिया, कुछ ही देर में मंडप सजाकर पुरोहित बुलाकर शादी करा दी। दूसरे दिन ही वर पक्ष ने शादी जबरन कराने की बात कहकर दुल्हन की विदाई कराने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौते के लिए दो दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और फर्रुखाबाद निवासी युवक एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। दोनों आपस में एक दूसरे के नजदीक आ गए। पढ़ाई के बाद दोनों में मेल मिलाप और फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक की नौकरी लग गई। शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद कुछ देर में ही घर के आंगन में मंडप सजाकर पंडित से सात फेरे डलवाकर शादी करा दी।

विज्ञापन

इस बीच शादी की सूचना पर वर पक्ष के लोग भी आ गए और परिवार के सामने युवक ने जबरन शादी करने का आरोप लगा कर विदाई से मना कर दिया। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्ष दो दिन में समझौता करने की बात कहकर अपने-अपने घर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed