Kannauj: जहरीला पदार्थ पीने से मजदूर की मौत, किसी बात से था नाराज…अनाथ हुईं तीन बेटियां, जांच में जुटी पुलिस
Kannauj News: कन्नौज के रामपुर मझिला में मजदूर ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। पांच साल पहले पत्नी को खो चुके युवक की मौत से उसकी तीन बेटियां अनाथ हो गई हैं।
विस्तार
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किसी बात से नाराज युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के रामपुर मझिला गांव निवासी नीरज (35) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार देर शाम किसी बात से नाराज नीरज ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया शुक्रवार को इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक के पिता राजू ने बताया कि नीरज की पत्नी सुमन की पांच साल पहले मौत हो गई थी। नीरज की तीन बेटियां है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी