{"_id":"669295960c90a353250f6a32","slug":"kannauj-kanungo-accused-of-taking-bribe-in-front-of-sdm-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: एसडीएम के सामने कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: एसडीएम के सामने कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, नोकझोंक
Sat, 13 Jul 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:27 PM IST
सार
कन्नौज जिले के ठठिया थाने में कानूनगो की फरियादियों से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसडीएम के सामने कानूनगो पर आरोप लगाकर हंगामा करते फरियादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने एसडीएम के सामने कानूनगो पर रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसडीएम के सामने कानूनगो और फरियादियों की तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को जन शिकायत निस्तारण के लिए ठठिया में आयोजित थाना दिवस में एसडीएम अशोक कुमार के सामने एक फरियादी ने पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसडीएम के सामने हंगामा करते हुए दंपती फरियादी ने बताया कि उसकी जमीन सांडा गांव में है। जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर चुके हैं। कानूनगो ने उसकी पैमाइश कराने के नाम पर उससे कई बार रिश्वत ली। इसके बाद भी पैमाइश कराकर कब्जा नहीं कराया।
विज्ञापन
फरियादी ने हंगामा करते हुए बीते दिनों देवरिया में हुए कांड को दोहराने की बात कह डाली। एसडीएम ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समाधान दिवस में हुए हंगामे का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में कानूनगो ओमप्रकाश दुबे का कहना है कि फरियादी का आरोप गलत है। दबाव बनाने के लिए फरियादी ने हंगामा किया है।