फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Investigation started to implicate Babu in corruption

Kannauj: बाबू को भ्रष्टाचार में फंसाए जाने की जांच शुरू, कर्मचारियों ने एंटी करप्शन टीम पर ही उठाए सवाल

Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

लखनऊ से टीम कन्नौज पहुंची। बाबू को भ्रष्टाचार में फंसाए जाने के मामले की जांच शुरू। कर्मचारियों ने एंटी करप्शन टीम पर ही सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Kannauj: Investigation started to implicate Babu in corruption
लखनऊ से आई टीम ने की पड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज में बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक विमल पांडेय को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ने का दावा करने वाली एंटी करप्शन टीम अब खुद सवालों में घिर गई है। सीसीटीवी की फुटेज और एंटी करप्शन टीम पर सवाल उठने के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को एंटी करप्शन विभाग की एएसपी इंदू प्रभा सिंह की अगुआई में लखनऊ से आई टीम ने पड़ताल की।

विज्ञापन

विज्ञापन


टीम ने कर्मचारियों से बारी-बारी 29 फरवरी को एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने वायरल वीडियो में लिपिक को रुपये देने वाले युवक और बीएसए कक्ष में घुसकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले जाने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी मांगी। कर्मचारियों ने उनमें से किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जिस समय एंटी करप्शन टीम के लोग कार्रवाई कर रहे थे, वह संदिग्ध युवक भी टीम के साथ ही थे। बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इंदू प्रभा सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। उनके मुताबिक वह जब जांच के लिए यहां आईं तो कई कर्मचारी कार्यालय से जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed