{"_id":"6644ad1d83aafa4893086e73","slug":"kannauj-husband-absconds-after-burying-wife-body-near-pond-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: तालाब किनारे पत्नी के शव को दफनाकर पति फरार, डेढ़ माह पहले ही दोनों ने किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: तालाब किनारे पत्नी के शव को दफनाकर पति फरार, डेढ़ माह पहले ही दोनों ने किया था प्रेम विवाह
Wed, 15 May 2024 06:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 May 2024 06:15 PM IST
सार
Kannauj News: डेढ़ माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद शव तालाब किनारे दफना दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।
विज्ञापन
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा में तालाब किनारे पत्नी के शव को दफना कर पति अपने पिता और भाई के साथ फरार हो गया। शव दफनाए जाने की सूचना पर पुलिस मंगलवार देर रात गांव पहुंची और तालाब में दफनाए गए शव को बाहर निकलवाकर विवाहिता के परिजनों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि विवाहिता की हत्या की गई है या आत्महत्या के बाद शव को दफनाया गया था।
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौलेपुरवा निवासी शीलू दोहरे की डेढ़ माह पहले बिहार के जिला पूर्णिया के थाना बरारा के ग्राम कलंबा निवासी निक्की (20) से प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों ने बताया कि शीलू मजदूरी करता है और उसके परिवार में पिता राकेश दोहरे व एक छोटा भाई है। शादी के बाद से शीलू और उसकी पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। 13 मई के बाद से शीलू और उसका परिवार गायब है। मंगलवार को कुछ लोगों को आशंका हुई कि तालाब के किनारे शव दफन है और उसके ऊपर जलकुंभी डाली गई है।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। देर रात पुलिस कौलेपुरवा गांव पहुंची और तालाब में दफन महिला के शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त निक्की के रूप में की। पुलिस शीलू के घर पहुंची तो वह गायब था और उसके पिता व भाई भी नहीं थे। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि शव दो दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतका के पति, ससुर व देवर की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसी ने दिया होगा साथ
विवाहिता की मौत के बाद उसे घर से तालाब तक ले जाने और तालाब में दफन करने के लिए किसी ने शीलू का साथ जरूर दिया होगा। अकेले शीलू घर से शव को तालाब तक नहीं ले जा सकता और न ही तालाब की खुदाई कर दफन कर सकता है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विवाहिता की मौत के बाद उसे घर से तालाब तक ले जाने और तालाब में दफन करने के लिए किसी ने शीलू का साथ जरूर दिया होगा। अकेले शीलू घर से शव को तालाब तक नहीं ले जा सकता और न ही तालाब की खुदाई कर दफन कर सकता है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।