फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: convict who arrived to surrender in court died due to heart attack

कन्नौज: कोर्ट में समर्पण करने पहुंचे दोषी की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: convict who arrived to surrender in court died due to heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले में हत्या के मामले में समर्पण करने पहुंचे दोषी को कोर्ट में दिल का दौरा पड़ गया। कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन आरोपी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना विशुनगढ़ के गांव बहादुरपुर में 2006 में पूर्व प्रधान शिशुपाल के बेटे नरसिंह की बरात जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान रंजिश के चलते आर्मी से सेवानिवृत्त बेचेलाल (70) ने साथी बादाम, अखिलेश, रामनिवासी और कैलाश के साथ मिलकर तोताराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने बेचेलाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बुधवार को वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।
विज्ञापन


इस दौरान कोर्ट में ही उसे हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बेचेलाल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed