{"_id":"6ad2803a70a51c61240fc28a","slug":"three-teachers-at-pm-shri-composite-school-suspended-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157902-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के तीन शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
-इंचार्ज प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों को अन्य स्कूलों से संबद्ध किया
-20 अगस्त काे गुगरापुर कंपोजिट स्कूल के छात्रों ने किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। गुगरापुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी और 20 अगस्त को छात्रों के प्रदर्शन के मामले में बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के साथ ही दो सहायक शिक्षकों को निलंबित करते हुए अलग-अलग स्कूलों से संबद्ध कर दिया है।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल में 20 अगस्त को छात्रों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेंद्र कुमार सक्सेना का घेराव करते हुए नारेबाजी की थी और उन्हें स्कूल में प्रवेश करने से रोका था। पूरे मामले की जांच बीईओ संजय कुमार गुगरापुर और विश्वनाथ पाठक सौरिख से कराई गई थी। जांच रिपोर्ट 13 अक्तूबर को बीएसए को सौंपी थी।
जांच में स्पष्ट हुआ कि इसकी मुख्य वजह इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक रामकिशोर सिंह व नीरज यादव के बीच की गुटबाजी थी। वायरल वीडियो से स्पष्ट हुआ कि छात्रों को बिस्किट के पैकेट और लालच देकर बरगलाया गया था। साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित कर विभाग एवं शासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
मामले की बीईओ सौरिख ने गुरसहायगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। जांच में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की ओर से किए गए गंभीर फर्जीवाड़े का भी खुलासा हुआ। उनका बीएससी (कृषि विज्ञान) स्नातक का विषय मानव संपदा पोर्टल पर सामाजिक विषय अंकित था। स्थानांतरण का लाभ लेने के लिए उन्होंने शैक्षिक सत्र 2024-25 में जिला स्तरीय एडमिन आईडी से अपना विषय बदलकर विज्ञान कराया और वैभव शर्मा गणित स्नातक के साथ पारस्परिक तबादला पा लिया। लाभ मिलने के बाद उन्होंने दोबारा आवेदन कर स्वयं को कला वर्ग में मैप करा लिया। जांच में तथ्य छिपाकर अनुचित लाभ लेने का आरोप सही पाया गया। इसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई।
शिक्षक राकेंद्र सक्सेना को छिबरामऊ के रैपुरा स्थित कंपोजिट स्कूल, रामकिशोर को सौरिख के बौसिया और नीरज यादव को हसेरन के दारापुर बरेठी स्थित प्राथमिक स्कूल से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच बीईओ उमर्दा और सदर को सौंपी गई है। बीएसए ने बताया कि स्कूल में एक शिक्षक को संबद्ध किया गया है। साथ ही तीन एआरपी लगाए गए हैं। प्रतिदिन एक एआरपी स्कूल में उपस्थित रहकर छात्रों को पढ़ाएगा।