फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Grand Shri Ram procession taken out on 81 chariots

Kannauj News: 81 रथों पर निकली भव्य श्रीराम बरात

Sat, 17 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Grand Shri Ram procession taken out on 81 chariots
गुरसहायगंज। कस्बा के फर्रुखाबाद रोड पर मोहल्ला रामगंज स्थित रामलीला मैदान से गुरुवार रात भव्य श्रीराम बरात का शुभारंभ हुआ। श्री गणेश पूजन के साथ 81 रथों पर सवार होकर निकली श्रीराम बरात ने पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना दिया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष इंद्र कुमार गुप्ता, रामलीला समिति अध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता ने भगवान श्रीराम का माल्यार्पण कर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली बरात में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बरात में सबसे आगे श्री गणेश की झांकी रही और सबसे पीछे कलाकार श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ रथ पर सवार होकर निकले। बरात में खाटू श्याम, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, काली प्रदर्शन, नंदी, भूत बरात, लोक नृत्य, विशाल हनुमान और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बरात जीटी रोड, पूर्वी रेलवे क्रासिंग, चौराहा, और तिर्वा रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

------------
फोटो :37: सलेमपुर में लीला मंचन करते कलाकार। संवाद



स्वर्ण मृग के छल में फंसे श्रीराम, रावण ने किया सीता हरण


तालग्राम। सलेमपुर में चल रहे रामलीला मंचन में खर-दूषण, मरीच वध, गिद्ध राज जटायु, शबरी मिलन लीला का मंचन किया गया। स्वर्ण मृग के छल में फसे श्रीराम जब पीछा करने निकल तो सीता को रावण हरण कर ले गया। जटायु अंतिम सांस लेते हुए श्रीराम को सीता के हरण की जानकारी देते हैं। वन में घूमते-घूमते राम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम में पहुंचे। श्रीराम ने शबरी की कुटिया में बैठकर झूठे बेर खाए। इस दौरान अशोक कुमार, राजेश, नवीन मिश्रा, हरी गुप्ता, रितेश गुप्ता, अंकित, श्यायू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो :38: बग्गी पर सवार श्रीराम लक्ष्मण। संवाद


दूल्हा बने रघुराई का स्वरूप देखने उमड़े लोग


तालग्राम। कस्बा के बजरिया राज तिलक चबूतरे से भव्य बरात की शुरूआत अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, अशोक सिंह ने आरती उतार कर किया। बरात में भगवान गणेश के पीछे बैंडबाजों की धुन गूंज रही थी। इसके पीछे काली अखाड़ों का प्रदर्शन के साथ अन्य झांकी शामिल रहीं। शोभायात्रा में एक रथ पर मां जानकी सखियों के साथ विराजमान थीं। वहीं बग्गी पर राजा दशरथ, भरत, शत्रुघ्न एवं गुरु वशिष्ठ के स्वरूप में कलाकार विराजमान थे। चेयरमैन मोहसिन खान जानू ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

फोटो :39: रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद


राम वनगमन मंचन से भावविभोर


सौरिख। श्री रामलीला नाटक कमेटी (पुरातन) के तत्वावधान में वनगमन एवं राजा दशरथ की प्रतिज्ञा पालन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और वचन पालन का अनुपम संदेश दिया। पिता के वचन की मर्यादा के लिए श्रीराम ने राजपाट का त्याग कर वन जाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष नितेंद्र बिहारी हजेला, चेयरमैन राहुल गुप्ता, रत्नेश शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed