{"_id":"628e75439c6af47a3f78777f","slug":"kannauj-convict-who-arrived-to-surrender-in-court-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कोर्ट में समर्पण करने पहुंचे दोषी की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कोर्ट में समर्पण करने पहुंचे दोषी की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 25 May 2022 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में हत्या के मामले में समर्पण करने पहुंचे दोषी को कोर्ट में दिल का दौरा पड़ गया। कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन आरोपी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना विशुनगढ़ के गांव बहादुरपुर में 2006 में पूर्व प्रधान शिशुपाल के बेटे नरसिंह की बरात जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान रंजिश के चलते आर्मी से सेवानिवृत्त बेचेलाल (70) ने साथी बादाम, अखिलेश, रामनिवासी और कैलाश के साथ मिलकर तोताराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने बेचेलाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बुधवार को वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।
विज्ञापन
इस दौरान कोर्ट में ही उसे हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बेचेलाल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन