फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Controversy over offering Namaz, it was decided that both sides will worship alternately

कन्नौज: नमाज पढ़ने को लेकर विवाद में कोतवाली पर धरना, तय हुआ दोनों पक्ष बारी-बारी से करेंगे इबादत

Fri, 02 Jul 2021 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 12:37 AM IST
सार

जामा मस्जिद की कमेटी के लिए गए फैसले का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैला दी कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार के दिन जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Kannauj: Controversy over offering Namaz, it was decided that both sides will worship alternately
धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर रोक लगाने की अफवाह से मुस्लिम समाज के एक बड़े तबके में नाराजगी फैल गई। सैकड़ों की तादाद में नाराज लोग गुरुवार देर शाम एडीएम आवास पर धरना देने पहुंच गए। इसके बाद सभी को कोतवाली भेज दिया गया। देर रात तक समझौते के प्रयास चलते रहे। बड़ी संख्या में फोर्स लगी है।
विज्ञापन


शहर की जामा मस्जिद के मौजूदा पेश इमाम हाफिज मुइन की एक माह से तबीयत खराब है। इस वजह से जामा मस्जिद कमेटी ने कारी जियाउल कमर मुजद्दिदी को शहर की जामा मस्जिद का नायब इमाम नियुक्त किया है। एक माह से कारी जियाउल कमर मुजद्दिदी जामा मस्जिद की इमामत कर रहे हैं।
विज्ञापन


जामा मस्जिद की कमेटी के लिए गए फैसले का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैला दी कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार के दिन जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर रोक लगा दी है। इससे शहर के सैकड़ों लोग गुरुवार देर शाम कलक्ट्रेट पहुंच गए। यह एडीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुस्लिम समाज के बड़े तबके के धरना प्रदर्शन की भनक पर भारी पुलिस बल एडीएम आवास के बाहर तैनात कर दिया गया। वहीं शहर काजी मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने कहा कि जिला प्रशासन के चार से पांच लोगों की शिकायत पर जामा मस्जिद के बारे में निर्णय लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वही कारी जियाउल कमर ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में जामा मस्जिद बंद नहीं होगी। न ही जुमे की नमाज पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले की तरह जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इधर, देर रात तक दोनों पक्षों में सदर कोतवाली में बातचीत चलती रही। 

एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिव प्रताप सिंह के साथ कोतवाली में चली लंबी वार्ता के बाद समझौता हुआ। यह तय हुआ है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज दोनों पक्ष बारी-बारी से अदा करेंगे। एक पक्ष पहले और उसके थोड़ी देर बाद दूसरा पक्ष नमाज अदा करेगा। इलाकाई लोगों के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक ही नमाज दो बार एक ही जगह अदा की जाएगी।

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी रहेगी। एक पक्ष 2 बजे के पहले और दूसरा 2 बजे के बाद पढ़ेगा। इसमें दोनों पक्ष की रजामंदी है। यह तब तक रहेगा जब तक वक्फ बोर्ड से निर्णय नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed