फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Anarchists broke the statue of Dr. Ambedkar

Kannauj: अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश, भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद

Sun, 12 Feb 2023 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Feb 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Anarchists broke the statue of Dr. Ambedkar
डॉ. अंबेडकर की क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में अराजकतत्वों ने शनिवार रात को डॉ. अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह क्षतिग्रस्त मूर्ति देख लोगों में आक्रोश पनप गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर कई थानों का फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के सराय प्रयाग कस्बा में जीटी रोड किनारे शकुंतला बालिका इंटर कॉलेज के पास डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। शनिवार रात को अराजकतत्वों ने मूर्ति के हाथ तोड़ दिए। सुबह जब लोगों ने खंडित मूर्ति देखी तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख सदर कोतवाली, छिबरामऊ, तालग्राम थाना की पुलिस को तैनात कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देखकर पीएसी के साथ एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला शांत है। जल्द नई मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। अराजकतत्वों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed