{"_id":"648db8666e1dbc8ca10bc8c5","slug":"kannauj-after-marriage-woman-who-came-to-her-maternal-home-with-her-husband-eloped-with-her-lover-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादी के बाद पति संग मायके आई महिला प्रेमी संग भागी, दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी भी ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादी के बाद पति संग मायके आई महिला प्रेमी संग भागी, दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी भी ले गई
Sat, 17 Jun 2023 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के तिर्वा में शादी के बाद पति के साथ मायके आई नवविवाहिता को पास का ही एक युवक लेकर भाग गया। दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी भी ले उड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना किया तो युवती के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नवविवाहिता के पिता ने बताया कि जनवरी में पुत्री की शादी औरैया जनपद के एक गांव के युवक साथ की थी। शादी के तीन महीने बाद पुत्री पति के साथ घर आई थी। तीन दिनों के बाद क्षेत्र के शाह नगर गांव निवासी अतुल दोहरे उसको बहलाकर साथ ले गया। घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात समेत 50 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पहुंचा तो कार्रवाई करने से मना कर दिया। एसपी से गुहार लगाई पर कोई भी कार्रवाई न होते देख पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अतुल दोहरे, बृजनंदन, बृजमोहन, विश्वनाथ व आशा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन