फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accident An unknown vehicle hit the bike from behind two youths died tragically family in mourning

Kannauj Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, शोक में डूबा परिवार

Sun, 23 Feb 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Feb 2025 01:33 PM IST
सार

Kannauj News: पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस 1033 की सहायता से दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kannauj Accident An unknown vehicle hit the bike from behind two youths died tragically family in mourning
kannauj road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात 9:45 बजे भारत पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

शनिवार देर रात तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भुडिया गांव निवासी अजीत (18) पुत्र मूलचंद्र और अखिलेश (25) पुत्र ओमप्रकाश अपने गांव से सरायप्रयाग चौकी क्षेत्र के गांव रौतामई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया
हादसे की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और हाईवे एम्बुलेंस 1033 की सहायता से दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोक में डूबा परिवार
इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed