फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: A woman who died of stitches in a nursing home died

कन्नौज: नर्सिंग होम में टांके कटवाने आई महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: A woman who died of stitches in a nursing home died
हंगामा करते मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज में छिबरामऊ के फर्रुखाबाद रोड पर बने एक नर्सिंग होम में टांके कटाने आई महिला की  मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ताला बंद कर चिकित्सक समेत सभी कर्मी भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बाद में पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फर्रुखाबाद जनपद के बद्री पुरवा गांव की रहने वाली काजल 24 पत्नी सतेंद्र ने 4 अक्टूबर को ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम वह दुबारा नर्सिंग होम में टांके कटवाने के लिए आई थी। यहां खून की कमी बताकर  खून चढ़ाया गया। इसके बाद  अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया हंगामे को देख डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम में ताला बंद कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार पहुंचे। नायब के निर्देश पर दो डॉक्टर पर एफआई आर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed