फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 13 assistant teachers who got jobs from forged records were dismissed

Kannauj: कूटरचित अभिलेखों से नौकरी पाए 13 सहायक अध्यापक बर्खास्त, बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए आदेश

Sat, 03 Dec 2022 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Dec 2022 08:47 PM IST
सार

बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि कन्नौज में 1500 सहायक अध्यापक पदों के सापेक्ष करीब 1450 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती हुई थी। शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में 22 ऐसे निकले थे, जिसमें फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी पाने की पुष्टि सत्यापन में हुई।

विज्ञापन
Kannauj: 13 assistant teachers who got jobs from forged records were dismissed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में कूटरचित अभिलेखों से नौकरी पाए 13 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश संबंधित बीईओ को दिए गए हैं। बर्खास्त होने वालों में 10 फिरोजाबाद के निवासी हैं।

विज्ञापन


आगरा, औरैया व मथुरा के तीन लोग हैं। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि कन्नौज में 1500 सहायक अध्यापक पदों के सापेक्ष करीब 1450 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती हुई थी। शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में 22 ऐसे निकले थे, जिसमें फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी पाने की पुष्टि सत्यापन में हुई।
विज्ञापन


सभी 22 लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया पर कोई नहीं आया। बीएसए ने बताया कि फर्जी सत्यापन कार्यालय में भिजवाकर शिक्षकों ने खुद को सही साबित करने का असफल प्रयास किया। पूर्व में नौ शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। 13 शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई बीएसए कौस्तुभ सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज से यह सहायक अध्यापक हुए बर्खास्त
- नीरज यादव, प्राथमिक स्कूल कन्नौज कछोहा, पता मैनपुरी चौराहा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- राहुल यादव, प्राथमिक स्कूल नगला धनी छिबरामऊ, पता प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- संजीव कुमार, प्राथमिक स्कूल भारापुर छिबरामऊ, पता शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- राम सिंह यादव, प्राथमिक स्कूल नगला भौंसे छिबरामऊ, शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- प्रियंका यादव, प्राथमिक स्कूल पंथरा छिबरामऊ, निवासी शंभूनगर शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- गौरव कुमार, उच्च प्राथमिक स्कूल गदनापुर कन्नौज, निवासी कृष्णा नगर जिला मथुरा।
- शोभित कुमार, प्राथमिक स्कूल डेरा जोगी छिबरामऊ, पता यादव कॉलोनी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- शशांक शर्मा, प्राथमिक स्कूल डडौनी सौरिख, निवासी जगन्नाथपुर जिला औरैया।
- अनुज शर्मा, प्राथमिक स्कूल उच्च प्राथमिक स्कूल मलिकापुर कन्नौज, निवासी प्रतापपुर जिला आगरा।
- अनुराधा शुक्ला, प्राथमिक स्कूल खानपुर चौबे, छिबरामऊ, पता प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- दिग्विजय सिंह, प्राथमिक स्कूल चांदापुर तालग्राम, निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- नितिन यादव, प्राथमिक स्कूल तेराजोकेट तालग्राम, निवासी प्रेमनगर शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।
- जितेंद्र कुमार, प्राथमिक स्कूल सिंहपुर छिबरामऊ, निवासी मुस्तफाबाद रोड, एटा चौराहा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed