फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सियासी गलियारों में गूंजा...इंदिरा के 2 हाथ ''संजय गांधी और कमलनाथ'', तब से अबतक सबकुछ

Thu, 13 Dec 2018 08:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
kamal nath birth place and political life
डेमो पिक
18 नवंबर 1946 को कानपुर में जन्मे कमलनाथ आज मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं। कमलनाथ की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में हुई। पिता महेंद्र नाथ की इच्छा थी कि कमलनाथ वकील बने। लेकिन कमलनाथ की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद कमलनाथ की आगे की पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल में हुई। इसी स्कूल में उनके साथ इंदिरा गांधी के बड़े बेटे संजय गांधी भी पढ़ते थे। कानपुर से मध्य प्रदेश तक कमलनाथ कैसे पहुंचे ये भी बड़ी दिलचस्प कहानी है।
kamal nath birth place and political life
डेमो पिक
समय के साथ ही कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती गई। लेकिन दोनों की दोस्ती में दूरियां तब आ गईं जब कमलनाथ कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज चले गए।

 

kamal nath birth place and political life
कमलनाथ
ये दूरियां महज दो स्कूल की थीं न कि दो दोस्तों के दिल की। दोनों की दोस्ती दूरियों के बावजूद कम नहीं हुई। ये दोस्ती सियासत में भी चर्चे में रहती थी कारण था दोनों का हरदम साथ रहना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal nath birth place and political life
कमल नाथ
बात है 1975 की जब कांग्रेस बेहद कठिन दौर से गुजर रही थी। इसके बाद 23 जून 1980 को संजय गांधी की असमय मौत की खबर ने नेहरू परिवार ही नहीं बल्कि समूचे देश को झकझोर कर रख दिया था। कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी था।

 

विज्ञापन
kamal nath birth place and political life
डेमो पिक
इसी दौरान कमलनाथ को संजय गांधी का जिगरी दोस्त होने का फायदा मिला। पार्टी आलाकमान ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा सीट से टिकट दिया। यहां से चुनाव जीत कर कमलनाथ संसद पहुंचे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed