फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की मुड़ी ही थी 2 औरतों ने किया ये 'गंदा काम', सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Thu, 13 Dec 2018 08:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
theft Capture in CCTV in hardoi
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा रोड पर घंटाघर मार्ग निवासी अतुल कपूर की अतुल ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार शाम दो महिलाएं सोने के कंगन और चूड़ियां खरीदने उनकी दुकान पर पहुंचीं। अतुल कपूर और काउंटर पर मौजूद सेल्स गर्ल ने महिलाओं को सोने की चूड़ी और कंगन दिखाए। इसी बीच किसी काम के कारण अतुल दूसरे काउंटर पर चले गए।
Trending Videos
theft Capture in CCTV in hardoi
डेमो पिक
खरीदारी के लिए आई महिलाएं सेल्स गर्ल से नई-नई डिजाइन दिखाने को कहतीं रहीं। इसी दौरान सेल्स गर्ल गहने के डिब्बे से चूड़ी निकालने के लिए मुड़ी तो वहां मौजूद एक महिला ने दूसरी को चार कंगन पकड़ा दिए और चुपचाप बैठ गई।
theft Capture in CCTV in hardoi
डेमो पिक
इसके बाद डिजाइन पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। दुकान बंद होने के समय जब स्टाक का मिलान किया गया तो चार कंगन गायब मिले। इस पर सीसीटीवी फुटेज देखा तो दोनों महिलाओं की करतूत नजर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
theft Capture in CCTV in hardoi
डेमो पिक
अतुल कपूर ने बताया कि महिलाएं डेढ़ लाख रुपये के कंगन ले गईं हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
theft Capture in CCTV in hardoi
डेमो पिक
महत्वपूर्ण यह भी है कि उक्त दुकान में इससे पहले भी दो बार इसी तरह टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। शहर कोतवाली के प्रभारी महेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed